Hindi Newsportal

होली 2022: यूपी में होली के मौके पर 2 दिनों का सार्वजनिक अवकाश, जाने होली 18 को या 19 मार्च को?

0 371

होली 2022: यूपी में होली के मौके पर 2 दिनों का सार्वजनिक अवकाश, जाने होली 18 को या 19 मार्च को?

 

यूपी सरकार ने रंगों के त्योहार होली के अवसर पर दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। 18 और 19 मार्च को यूपी में होली की छुट्टी रहेगी। 20 मार्च को रविवार है। उस दिन भी सामान्यता छुट्टी रहेगी। मसलन इस बार कुल तीन दिन यानी 18, 19 और 20 मार्च को छुट्टी रहेगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है।

दरअसल, इस बार होली दो दिन खेली जाएगी। कहीं पर होली 18 मार्च को खेली जाएगी तो वहीं कुछ जगह पर 19 मार्च को होली मनाने की तैयारी चल रही है।

इस बार होलिका दहन गुरुवार यानी 17 मार्च 2022 को किया जाएगा और जिसके एक दिन बाद यानी 18 मार्च को ही होली खेली जाएगी। लेकिन इस साल कुछ जगहों पर होलिका दहन 18 मार्च को होगा। जिसके चलते वहां होली 19 मार्च को खेली जाएगी।