भारत

UP Board ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, लगभग 55 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

आज यानी 25 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाई स्कूल कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया है. लगभग 55 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है.

 

परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं. या तो इस लिंक पर डायरेंक क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

 

इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 को समाप्त हुईं. इन दोनों परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए 261 मूल्यांकन केंद्रों पर काम किया गया. यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 1,34,723 परीक्षक नियुक्त किए गए थे. इन परीक्षकों को लगभग 2,96,93,855 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना था. हाईस्कूल परीक्षा में 1,63,22,248 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए 84,122 परीक्षक और 8,473 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए थे.

 

UP Board के टॉपर्स को इस बार राज्य सरकार की ओर से खास इनाम मिलेंगे. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को 1 लाख नकद, एक लैपटॉप या टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. वहीं, जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 21,000 नकद और प्रमाण पत्र मिलेगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button