भारत

Budget 2026 Live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, 7 हाईस्पीड रेलवे कॉरिडोर का ऐलान

देश भर की नजरें आज संसद पर टिकी हैं क्योंकि आज रविवार सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में लगातार 9वीं बार बजट पेश किया. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंची. इस बजट को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का खाका माना जा रहा है. उद्योग जगत, बाजार और आम नागरिकों में इसे लेकर उत्सुकता चरम पर है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य है कि अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाएं. उथल-पुथल वाले वैश्विक माहौल में स्थिर बने रहें. बजट का फायदा हर गरीब को. हो रिफॉर्म एक्सप्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है. ये अपनी गति को बरकरार रखेगी. केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिल कर काम कर रही है.

  • वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 10 हजार करोड़ का MSME ग्रोथ फंड रहेगा. टेक्सटाइल सेक्टर को भी सरकार बूस्टर देगी. 5 लाख से ऊपर आबादी वाले शहरों में सरकार इन्फ्रा बूस्ट करेगी.
  • बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अगले 5 साल में 20 नए वाटरवेज़ बनाए जाएंगे.
  • नेशनल वाटरवे ओडिशा में बनाया जाएगा, ताकि खनिज संपन्न तालचेर और अंगूल को कनेक्ट किया जा सके, और कलिंगनगर को पारादीप पोर्ट से जोड़ा जा सके.
  • इसके साथ ही शिप रिपेयर इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. वाराणसी और पटना में इसके लिए विशेष सेंटर स्थापित किए जाएंगे.
  • केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है. यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं.”
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है. साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो. रोज़गार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं. इन उपायों से लगभग 7% की हाई ग्रोथ रेट मिली है और हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है.”
  • भारत को बयोफार्मा हब बनाना है इसलिए बायोफार्मा सेक्टर में 40 हजार करोड़ का निवेश करेगी सरकार.
  • Bio‑Pharma सेक्टर को मजबूती अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये बायो‑फार्मा सेक्टर के विकास पर खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य रिसर्च, इनोवेशन, वैक्सीन डेवलपमेंट और एडवांस्ड थैरेपीज़ को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है.
  • शिक्षा और रिसर्च के लिए नई संस्थाएं फार्मास्युटिकल शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए तीन नए राष्ट्रीय NIPERs (National Institutes of Pharmaceutical Education and Research) स्थापित किए जाएंगे. इससे गुणवत्तापूर्ण स्किलिंग, अत्याधुनिक लैब सुविधाएं और ग्लोबल टैलेंट तैयार करने में मदद मिलेगी.
  • वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने हमेशा दिखावे की बजाय जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हर निर्णय में आम लोगों के हितों का ध्यान रखा गया है.
  • सरकार द्वारा किए गए लगातार आर्थिक सुधारों और नीतियों के परिणामस्वरूप देश ने 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है.
  • वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अब ‘विकसित भारत’ की दिशा में विश्वास से भरे कदम आगे बढ़ा रहा है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी.

FM Nirmala Sitharaman Key Announcements: आयकर कानूनों, टैक्स कलेक्शन से जुड़े कई बड़े ऐलान

नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.

FY27 के लिए अनुमान-

Non‑debt receipts: ₹36.5 लाख करोड़

Net tax receipts: ₹28.7 लाख करोड़

शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए TCS रेट घटाया गया. यह 5% से घटाकर 2% किया जाएगा.

रिटर्न संशोधन (Revised Returns) का समय बढ़ाया गया. नाममात्र फीस देकर रिवाइज रिटर्न फाइल करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.

 

AYUSH सेक्टर पर जोर

कोविड के बाद योग और आयुर्वेद को काफी बढ़ावा मिला है.

वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए आयुर्वेद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे.

आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाएगा.

WHO ग्लोबल मेडिकल सेंटर, जामनगर को अपग्रेड किया जाएगा.

 

Budget 2026 LIVE: टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर सरकार का फोकस- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा कि टियर‑2 और टियर‑3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा मंदिरों वाले शहरों के विकास के लिए भी सरकार सहायता देगी. ऐसे शहरों के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

7 हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर

सरकार 7 नए हाई‑स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगी. ये ऐसे शहरों को जोड़ेंगे जो देश की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले हैं.

रूट:

मुंबई – पुणे

पुणे – हैदराबाद

हैदराबाद – बेंगलुरु

हैदराबाद – चेन्नई

चेन्नई – बेंगलुरु

दिल्ली – वाराणसी

वाराणसी – सिलीगुड़ी

 

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए जैसे टेक्सटाइल सेक्टर के लिए: नेशनल फाइबर्स स्कीम, मैन‑मेड फाइबर्स, टेक्सटाइल एक्सपेंशन, नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम, टेक्स इको इनिशिएटिव

समर्थ 2.0- टेक्सटाइल क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए उद्योगों और संस्थाओं के साथ मिलकर.

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज

खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा. इससे ग्लोबल मार्केट में भारत की पहुंच आसान होगी. गांव के उद्योग, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और ग्रामीण युवाओं को मजबूती मिलेगी.

 

 

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में रोग‑भार (Disease Burden) लगातार Non‑Communicable Diseases (NCDs) की तरफ बढ़ रहा है, जैसे

डायबिटीज,

कैंसर,

हार्ट डिज़ीज,

किडनी और लिवर संबंधित रोग.

इसी वजह से सरकार का पूरा फोकस रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज पर होगा, ताकि इन बीमारियों से निपटने की क्षमता मजबूत की जा सके.

 

बजट क्यों महत्वपूर्ण है?

इससे पता चलता है कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं. आने वाले साल में सरकार किन क्षेत्रों- जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, ग्रामीण विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक फोकस करेगी. देश की आर्थिक स्थिति, विकास क्षमता और सरकार की योजनाओं की दिशा का साफ अंदाज़ा मिलता है.

आम बजट देश की आर्थिक सेहत का आईना होता है, जो बताता है कि सरकार देश के विकास के लिए पैसे को कैसे जुटाएगी और कैसे खर्च करेगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 08:45 बजे वित्त मंत्रालय के बाहर पहले फोटो-ऑप के लिए बजट दस्तावेजों के साथ पहुंचेंगी. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. फोटो-ऑप के बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए निकलेंगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button