ताज़ा खबरेंविदेश

UAE में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, कल आबू धाभी में मंदिर का करेंगे उद्घाटन

अबू धाबी: पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत की। वहीं मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन(एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ।

 

यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।”

 

यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “यहां बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) मंदिर का निर्माण आपके सहयोग के बिना संभव नहीं होता…”

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

 

यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये भी खुशी की बात है कि आज हम द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर कर रहे हैं… मेरा मानना है कि ये G20 देशों के लिए बड़ी खबर होगी कि भारत और UAE इस महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button