ताज़ा खबरें

Tsunami | आखिर क्या होती है सुनामी? जानें सब कुछ जो आपके लिए है जरूरी

रूस के तटीय इलाके में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया और जापान से लेकर अमेरिका और मैक्सिको तक सुनामी ने डराना शुरू कर दिया है. इस भयानक भूकंप के बात सुनामी की चेतावनी जारी की गई जिसका असर अब देखने को मिल रहा है. सुनामी ने रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित किया है.

 

तो इस आर्टिकल मे हम आपको सुनामी के बारे में बताएंगे कि किस तरह सुनामी आती है, यह शब्द कहां से आया है, और सुनामी से कितना नुकसान हो सकता है.

 

दअसर सुनामी पानी का एक झटका है जो समुद्र से होता हुआ फैलता है. आमतौर पर जब समुद्र तल के नीचे एक शक्तिशाली भूकंप आता है तो उसकी इनर्जी तरंगों के रूप में पानी में ट्रांसफर होती हैं. भूकंप की वजह से पृथ्वी के उपरी भाग में अचानक और हिंसक हलचल समुद्र तल के एक हिस्से को ऊपर या नीचे धकेल सकती है. इसकी वजह से बड़ी मात्रा में पानी विस्थापित हो जाता है जो लहरों के रूप में चलता है. यह बड़ी लहरें ही सुनामी हैं. सुनामी अपने स्रोत से सभी दिशाओं में फैलती है और कभी-कभी जेट विमान की गति से, लंबी दूरी तय कर सकती है. सुनामी एक दुर्लभ घटना हैं लेकिन जब यह आती हैं तो ये खतरनाक रूप से शक्तिशाली लहरें पैदा कर सकते हैं और तटीय क्षेत्रों में घातक बाढ़ का कारण बन सकती हैं.

 

सुनामी शब्द कैसे आया?

“सुनामी” शब्द दरअलल “बंदरगाह” और “लहर” के लिए जापानी शब्दों से आया है. सुनामी को कभी-कभी “ज्वारीय लहरें (टाइडल वेव्स)” भी कहा जाता है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह गलत है क्योंकि उनका ज्वार-भाटा से कोई संबंध नहीं है. अपनी उत्पत्ति के बिंदु पर, सुनामी की लहरों की ऊँचाई अपेक्षाकृत कम होती है, और चोटियां (पीक्स) दूर-दूर होती हैं.

जैसे-जैसे लहरें किनारे के पास आती हैं, वे समुद्र तल की शेल्फिंग से संकुचित हो जाती हैं, जिससे चोटियों के बीच की दूरी कम हो जाती है और ऊंचाई काफी बढ़ जाती है. जब वे तट से टकराते हैं, तो सुनामी लहरें कई घंटों या दिनों तक बार-बार आ सकती हैं.

 

सुनामी से कितनी तबाही हो सकती है?

कई फैक्टर हैं जो सुनामी की ऊंचाई और उससे होने वाली तबाही को निर्धारित करते हैं. इन फैक्टर्स में भूकंप का आकार, विस्थापित पानी की मात्रा, समुद्र तल की स्थलाकृति और क्या प्राकृतिक बाधाएं हैं जो झटके को कम करती हैं, शामिल हैं.

 

Show More
Back to top button