ताज़ा खबरें

Train Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रैन हादसा, कोनार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 की मौत

Train Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रैन हादसा, कोनार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 की मौत

 

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सोमवार रात देर रात एक भीषण ट्रैन हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 6 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालात गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, जो लोग हादसे का शिकार हुए हैं, वे सभी गुवाहटी जाने वाली एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री थे।  ये लोग बटुवा गांव में किसी टेक्निकल समस्या की वजह से ट्रेन के रुकने पर बगल वाले रेलवे ट्रैक पर उतर गए थे इसी दौरान उल्टी दिशा से कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन आई और इन 6 लोगों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में कुछ लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है।

वहीं, इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी दुख जताया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button