ताज़ा खबरेंभारत

Tokyo Paralympics: भारत की झोली में आया आठवां पदक, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में सिंहराज ने जीता कांस्य

भारत के लिए ओलंपिक के बाद पैरालंपिक खेल भी ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्युकी भारतीय पैरा-एथलीट इस बार शानदार प्रदर्शन कर दुनिया को अपना लोहा मनवा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को भारत के खाते में एक और पदक निशानेबाजी में सिंहराज अडाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में दिलाया है।

सिंहराज 216.8 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 237.9 अंको के साथ चीन के यांग चाओ गोल्ड जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के ही हौंग जिंग के खाते सिल्वर मेडल आया। इधर फाइनल में पहुंचने वाले एक अन्य भारतीय निशानेबाद मनीष नरवाल को सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

इतना ही नहीं, सिंहराज के कांस्य पदक के साथ ही भारत के टोक्यो पैरालंपक खेले में पदकों की संख्या 8 हो गई है। जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। गौरतलब है कि पदक तालिका में भारत अडाना के कांस्य पदक के साथ 34 वें से 28वें स्थान पर पहुंच गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button