यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं.. ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है: पीएम मोदी

निकोसिया: साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया.
#WATCH निकोसिया: साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया।
(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/kw50XcBoKn
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 16, 2025
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं आपका(साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं. यह सम्मान केवल मेरा नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है. उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का ये सम्मान है. ये हमारे देश के सांस्कृतिक, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम के विचारधारा का सम्मान है. मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूं. सभी भारतीयों की ओर से मैं इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं. ये अवार्ड शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में इसका महत्व समझता हूं और उस भाव से इसको लेता हूं. मुझे विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आनेवाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को छूएगी. हम मिलकर ना केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के लिए उसके निर्माण के लिए मिलकर योगदान देंगे.”
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं आपका(साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उनके… https://t.co/vgPgZqm2H6 pic.twitter.com/QPR5bWn800
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ निकोसिया में एक व्यापार जगत के लोगों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया और व्यापार, निवेश एवं रक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया, जिसमें ‘‘विकास की अपार संभावनाएं” हैं.
अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सीमा पार लेनदेन के लिए साइप्रस में यूपीआई सेवाएं शुरू करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और साइप्रस के यूरोबैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि यूपीआई की वजह से आज दुनिया के 50 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं. उन्होंने कहा कि यह यूरोप और ‘गिफ्ट सिटी इंडिया’ के बीच अपनी तरह की पहली व्यवस्था है और इससे गिफ्ट सिटी, साइप्रस और यूरोप के निवेशकों को लाभ होगा.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





