मनोरंजन

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज रद्द, अब ओटीटी पर होगी प्रीमियर

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की सिनेमाघरों में रिलीज अब नहीं होगी। फिल्म की रिलीज से महज एक दिन पहले निर्माताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया है। अब यह फिल्म 16 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म का शुक्रवार से सिनेमाघरों में प्रदर्शन होना था, लेकिन ऐन वक्त पर यह योजना बदल दी गई। आज दिल्ली और मुंबई में होने वाले प्रेस शो भी रद्द कर दिए गए हैं। फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज रद्द होने के पीछे देशभर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदले सुरक्षा हालात को भी अहम वजह बताया जा रहा है।

गुरुवार दोपहर जारी एक आधिकारिक बयान में निर्माताओं ने कहा,
“हाल की घटनाओं और देशभर में बढ़े सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए, हमने ‘भूल चूक माफ’ को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। हम सिनेमाघरों में इस फिल्म का जश्न मनाने को उत्साहित थे, लेकिन देश पहले है। जय हिंद!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों तक पहुंचेगी। यह फैसला जहां मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर लिया गया है, वहीं यह भी बताता है कि बदलते वक्त में अब निर्माता डिजिटल रिलीज को लेकर ज्यादा सतर्क और तैयार हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button