फिर लौटेगा फुलेरा गांव का किस्सा, ‘पंचायत 4’ का टीजर जारी

लोकप्रिय वेब सीरीज़ पंचायत के चौथे सीज़न की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है। यह सीज़न 2 जुलाई को प्रीमियर होगा। इस घोषणा के साथ ही पंचायत सीजन 4 का पहला लुक टीज़र भी शनिवार को वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में लॉन्च किया गया।
शो के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, “पंचायत भारत की सबसे पसंदीदा सीरीज़ में से एक है। यह सीरीज़ सालों से गांव की जिंदगी, वहां की भावनाएं, चुनौतियां और रिश्तों की गर्मजोशी को सच्चाई से दिखा रही है। सीजन 4 में भी हम इसी सादगी और सच्चाई के साथ कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।”
WAVES समिट हर साल सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना है।
पंचायत अपनी सादगी, ह्यूमर और जमीनी हकीकत से भरपूर कहानी के लिए जाना जाता है, और इसका चौथा सीज़न भी दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है।





