मनोरंजन

‘बिजुरिया’ का जादू छाया, वरुण-जान्हवी की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाई धूम

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘बिजुरिया’ बुधवार को रिलीज हुआ और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी ने शानदार डांस और एनर्जी से फैंस का दिल जीत लिया है। जान्हवी गाने में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं, जबकि वरुण की परफॉर्मेंस उनके पुराने सुपरहिट डांस नंबर की याद दिलाती है। गाने में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी दिखाई दे रहे हैं।


इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सोनू निगम के 26 साल पुराने हिट गाने ‘बिजुरिया’ का रीमिक्स वर्जन है। गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है, लेकिन कॉमेंट सेक्शन में कई लोगों ने तीन बड़ी कमियां भी गिनाई हैं। लोगों का कहना है कि इस गाने में सोनू निगम का कैमियो होना चाहिए था। इसके अलावा फैंस ने यह भी कहा कि इसमें ओरिजिनल गाने के पुराने डांस स्टेप्स को शामिल किया जाना चाहिए था। वहीं, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ को गाने में सिर्फ खड़ा दिखाना दर्शकों को पसंद नहीं आया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि सान्या एक बेहतरीन डांसर हैं और रोहित भी शानदार परफॉर्मर हैं, इसलिए दोनों को भी डांस करने का मौका मिलना चाहिए था।

फैंस ने गाने में वरुण धवन की एनर्जी की खूब तारीफ की है। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि वरुण अपने पुराने अंदाज में वापस लौट आए हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया कि जेन जेड के लिए ये गाना सिर्फ एक डांस नंबर होगा, लेकिन 90 के दशक के लोगों के लिए ये किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। वहीं, कई फैंस का कहना है कि जहां सोनू निगम की आवाज होती है, वहां लाइक्स बिजली की तरह बढ़ते हैं।

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का क्लैश ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगा। दोनों फिल्मों के बीच यह टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने लायक होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button