द जिन संजय दत्त: ‘धुरंधर’ में उनका किरदार होगा रहस्यमयी और इंटेंस

इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘धुरंधर’ के मेकर्स लगातार अपनी स्टारकास्ट के लुक्स जारी कर रहे हैं। पहले अर्जुन रामपाल, फिर आर माधवन, और अब संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी फिल्म से सामने आया है। फिल्म में मल्टी-स्टारकास्ट मौजूद है, जो बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
मेकर्स द्वारा जारी पोस्टर में संजय दत्त काफी इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है “द जिन”, यानी फिल्म में उनका किरदार एक तरह का जादुई या रहस्यमयी अंदाज पेश कर सकता है। फिल्म के ट्रेलर के लिए अब केवल दो दिन बचे हैं।
View this post on Instagram
संजय से पहले आर माधवन का लुक जारी किया गया था। इस पोस्टर में उनके सिर पर बाल नहीं हैं और उन्होंने चश्मा पहना हुआ है। कैप्शन में लिखा गया था “कर्म का सारथी”, जो उनके किरदार के बारे में इशारा करता है। इसके अलावा, अर्जुन रामपाल का लुक भी पहले ही जारी किया जा चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और सारा अली खान भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पिछले महीने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला। वहीं, जुलाई में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था, जिसमें पूरी कास्ट की झलक देखने को मिली थी। आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ की रिलीज़ डेट 5 दिसंबर 2025 तय की गई है। फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अनुमान है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
ट्रेलर रिलीज: 12 नवंबर, सुबह 12:12 बजे
‘धुरंधर’ का इंतजार फैन्स को बेसब्री से है, खासकर स्टारकास्ट के दमदार लुक्स और एक्शन के लिए।





