मनोरंजन

कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला पोस्टर जारी, दूल्हे के लुक में आए नजर

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला पोस्टर ईद के खास मौके पर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में कपिल शर्मा दूल्हे के अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ खड़ी दुल्हन ने लंबा घूंघट कर रखा है, जिससे उनकी पहचान अभी तक गुप्त बनी हुई है।

कपिल शर्मा ने यह पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और इसके कैप्शन में केवल ‘ईद मुबारक’ लिखा, साथ ही कुछ इमोजी भी जोड़े। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल होने लगा और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान के साथ रतन जैन और गणेश जैन ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कपिल शर्मा ने 2015 में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह एक ऐसे किरदार में नजर आए थे, जिसकी तीन पत्नियां थीं और एक गर्लफ्रेंड भी थी। फिल्म में एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना, अरबाज खान और मनोज जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अब, इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कपिल शर्मा के इस नए अंदाज को देखने के लिए दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button