ताज़ा खबरेंविदेश

Myanmar Earthquake: म्यांमार में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार के पार, भारत हर मदद के लिए तैयार

बीते दिन म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे म्यांमार की धरती को झंझोर कर रख दिया. भूकंप ने तबाही का ऐसा मंजर दिखा दिया कि हर को सहम गया. इस प्राकृतिक आपदा में म्यांमार में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गई है वहीं घायलों की संख्या 2,376 हो गई है. (वक्त के साथ इन आंकड़ों में बदलाव की संभावना है)

 

शुक्रवार को रात 11:56 बजे म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे. स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार रात 11:56 बजे म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.2 रही. यह 10 किमी की गहराई में आया. भूकंप से हुई तबाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई, जिसमें 43 मजदूर फंसे हुए हैं. भूकंप के बाद बैंकॉक में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है. भारत ने म्यांमार की मदद के लिए सी 130 जे विमान के जरिए लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी है. म्यांमार में सैन्य शासन होने के बावजूद ट्रंप ने कहा है कि यूएस मदद करेगा.

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत  की ओर से म्यांमार में राहत और बचाव सामग्री भेज दी गई है. उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना का सी-130 विमान कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, भोजन के पैकेट और रसोई सेट लेकर उड़ान भर रहा है. इस विमान में रेस्क्यू और मेडिकल टीम भी जा रही है. हम इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और आगे भी मदद पहुंचाई जाएगी.

भूकंप से तबाही मचने के बाद बैंकॉक में एहतियातन पहले ट्रेन सर्विस को अस्थायी रूप से बंद किया गया, उसके बाद अब बैंकॉक का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, बैंकॉक में जो 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी थी, उसके अंदर कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि इसके निर्माणकार्य में 400 से ज्यादा मजदूर लगे हुए थे, जिनमें से 80 लापता हैं. मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. बैंकॉक में यह अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था.

 

बैंकॉक में भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे. बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई तथा संभावित हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है.

 

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button