ईशान और सूर्या की तूफानी पारी के चलते भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर की जमीन पर हुआ जहां सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी ने भारतीय फैंस का दिल तो जीता ही साथ ही साथ मैच को भी जीत लिया.
भारत ने सीरीज के दूसरे T20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी की फैसला किया. बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मुकाबले पर पकड़ बनाई लेकिन शुरुआती झटको के चलते भारत ने फिर वापसी की. अपनी लड़खड़ाती पारी के बीच सेंटरन की जोरदार बैटिंग के चलते कीवी टीम ने 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया था. कमाल की बात तो यह रही की इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए.
कीवी द्वारा दिए गए 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए. सूर्यकुमार यादव का ये अर्धशतक 468 दिन और 23 पारियों के बाद आया. वहीं टीम में लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी इस पारी में ईशान किशन ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए.
गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा कुलदीप यादव ने 2 विकेट के लिए. कुलदीप के अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिए.





