“आतंकवादियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी…”: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का दुनिया को संदेश

मधुबनी (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह तथा अन्य नेता मौजूद रहे.
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से, बिहार से जुड़ा है. आज यहां देश के, बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. बिजली, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर के इन विभिन्न कार्यों से बिहार में रोजगार के नए मौके बनेंगे. आज राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि भी है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं.”
आतंकवाद पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस बेरहमी से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है… पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. सरकार भी यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रही है कि वर्तमान में उपचाराधीन परिवार के सदस्य जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”
#WATCH | बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़… pic.twitter.com/7X3dT2A6N5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती देते हुए आगे कहा, “मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी. अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





