Badminton Asia Junior Championship: तन्वी पत्री ने जीता ऐतिहासिक U17 खिताब

बैडमिंटन एशिया यू17 और यू15 जूनियर चैंपियनशिप (Badminton Asia U17 & U15 Junior Championships) में भारत की युवा शटलर तन्वी पत्री (Tanvi Patri) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स सिंगल्स U17 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए रोमांचक ऑल-इंडियन फाइनल मुकाबले में 15 वर्षीय तन्वी ने साथी भारतीय खिलाड़ी शाइना मनिमुथु (Shaina Manimuthu) को मात दी।
रोमांचक फाइनल में शाइना को दी मात।
खिताबी मुकाबले की शुरुआत में दूसरी सीड तन्वी पत्री को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा और वह पहला गेम हार गईं। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और शाइना मनिमुथु को 11-15, 15-10, 15-12 से हराकर कॉन्टिनेंटल खिताब पर कब्जा जमाया। ओडिशा की रहने वाली युवा तन्वी ने इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में ऑल इंडिया जूनियर U19 बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट भी जीता था।
फाइनल तक का सफर रहा कड़ा।
तन्वी पत्री का फाइनल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। पहले दौर में बाय मिलने के बाद, उन्हें चीन की झोउ जिंग ली (Zhou Jing Li) के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली, जिसे उन्होंने 18-16, 12-15, 15-13 से जीता। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में चीन की चिन लिंग हेंग मेन को और सेमीफाइनल में चीन की यू यिंग गुई को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था।
भारत ने लगातार दूसरे साल बरकरार रखा दबदबा।
इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरे साल U17 गर्ल्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले 2025 में दीक्षा सुधाकर (Diksha Sudhakar) ने यह ताज जीता था। वहीं, उपविजेता रहीं शाइना मनिमुथु ने पिछले साल U15 एशियाई खिताब जीता था। इसके अलावा, भारत ने U15 बॉयज डबल्स वर्ग में भी पदक जीता, जहां आदित्य सिंह नेगी और तन्मय वर्मा की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।






Thanks ffor thhe auspicious writeup. It actualoly used
too be a entertainment account it. Loook complicated
to moree inrroduced agredeable from you! By thee way, hhow ccan wwe communicate?
xnxx