अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद तालिबान से जो तस्वीरें आ रही है वो डराने वाली है। अब इसी क्रम में तालिबान का उपनेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कतर से अपने संगठन के गढ़ रहे देश के कंधार शहर पहुंच गया है। ख़ास बात यह है कि इस दौरान एयर पोर्ट पर मुल्ला अब्दुल का तालिबान आतंकियों ने जोरदार स्वागत किय। इतना ही नहीं, इसके बाद बरादर का पूरा काफिला शहर से होते हुए रवाना हुआ। गौरतलब है कि बरादर ही अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति बन सकता है।
कमांडो सुरक्षा घेरे में कतर के सी-17 महाबली विमान से पंहुचा कंधार।
बता दे कि मुल्ला बरादर कमांडो सुरक्षा घेरे में कतर के सी-17 महाबली विमान से कंधार पहुंचा है, जिसे अमेरिका ने बनाया है। वही तालिबान आतंकियों ने मुल्ला बरादार के काफिले के सुरक्षित गुजरने के लिए रास्ते को बंद कर दिया था। इधर बरादर के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर किया गया, जिसमें दर्जनों गाड़ियां कंधार हवाई अड्डे से शहर की ओर जा रही हैं। कंधार वही शहर है जिसे तालिबान आंदोलन के जन्मस्थान के रूप में देखा जाता है।
Mullah Baradar arrived in Kandahar pic.twitter.com/3na7CBvaIv
— Saad Mohseni (@saadmohseni) August 17, 2021