मनोरंजन

सनी देओल ने किया ‘जाट 2’ का ऐलान, पहले पार्ट की सफलता के बाद सीक्वल की तैयारी शुरू

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जाट’ इस वक्त दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए करीब 58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकेंड में यह आंकड़ा 80 करोड़ पार कर सकता है।

इसी बीच ‘जाट 2’ को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ गई है। खुद सनी देओल ने फिल्म के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 17 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सनी देओल ने ‘जाट 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया, जिसमें फिल्म का टाइटल दमदार अंदाज में नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “अब जाट नए मिशन पर जाने वाला है।” इस घोषणा के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


गौरतलब है कि सनी देओल ने ‘गदर 2’ के जरिए दो साल पहले बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था, और अब ‘जाट’ के जरिए वह फिर से वही जादू दोहराने की ओर बढ़ रहे हैं। निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी और मैत्री फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा ‘जाट 2’ की घोषणा न सिर्फ दर्शकों के लिए खुशखबरी है, बल्कि इससे मौजूदा फिल्म ‘जाट’ के कलेक्शन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, एक्शन और संवादों के लिए मशहूर यह फ्रेंचाइज़ी अब अपने दूसरे भाग के साथ दर्शकों के बीच और भी ज्यादा बज़ पैदा कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button