
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के Day 12 पर भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। तीरंदाजी में हैट्रिक Gold और शूटिंग में एक स्वर्ण के बाद अब Wrestling में भी भारत ने पहला पदक जीत लिया है। Sunil Kumar ने पुरुषों के Greco-Roman 87 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 59 हो गई है, जिसमें 10 Gold शामिल हैं।
कुश्ती में सुनील कुमार ने जीता कांस्य
भारत के सुनील कुमार ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग में फिलीपींस के कैलम रॉबर्ट्स को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर कांस्य पदक जीत लिया। यह एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में भारत का पहला पदक है।
महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
भारत की महिला हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही है। पहले क्वार्टर के बाद दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर हैं। भारतीय टीम ने गेंद पर दबदबा बनाए रखा है, लेकिन दक्षिण कोरिया की मजबूत रक्षापंक्ति के कारण अभी तक गोल नहीं हो सका है।
अस्मिता डे कांस्य पदक से चूकीं
जूडो के महिला 48 किग्रा कांस्य पदक मुकाबले में अस्मिता डे को मंगोलिया की नारांत्सेत्सेग गनबातर के खिलाफ 10-0 से हार मिली। इस हार के साथ उनका एशियन गेम्स अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया।
पुरुष डबल्स में भारत को झटका
टेनिस के पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी को चीन के जियांग फुमिन और झांग तियानहुई ने कड़े मुकाबले में हराया। भारतीय जोड़ी 7-6(4), 6(7)-7, [8-10] से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
पुरुष Compound टीम ने चीन को हराकर जीता स्वर्ण
भारत के साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेशमणि रत्नम ने पुरुष Compound टीम स्पर्धा में चीन को 238-237 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत में पीछे चल रही थी, लेकिन आखिरी दौर में शानदार वापसी करते हुए एक अंक से जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ भारत ने तीरंदाजी में Compound टीम की तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले भारत महिला Compound टीम और Mixed Team Compound में भी स्वर्ण जीत चुका था।
शूटिंग में काइनान और नीरू की जोड़ी ने जीता स्वर्ण
इसके बाद शूटिंग में काइनान डेरियस कोली और नीरू ढांडा ने Mixed Trap Team स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में कतर को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
भारत ने फाइनल में 34 अंक का स्कोर बनाया और इस प्रदर्शन के साथ एशियन रिकॉर्ड भी बनाया। नीरू ढांडा के लिए यह खास उपलब्धि रही, क्योंकि उन्होंने 24 घंटे के भीतर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।
लवलीना बोरगोहेन फाइनल में पहुंचीं
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ लवलीना का कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है। अब वह स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में उतरेंगी।
प्रिय घंघास को कांस्य पदक
महिलाओं के 60 किग्रा सेमीफाइनल में प्रिय घंघास का सामना चीन की यांग चेंग्यू से हुआ। प्रिय को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल तक पहुंचने के कारण प्रिय ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
कपिल पोखरिया भी कांस्य पदक के हकदार
पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में कपिल पोखरिया को उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबीबुल्लायेव के खिलाफ 1-4 से हार मिली। इस हार के बावजूद कपिल ने कांस्य पदक पक्का किया।
पुरुष Squash टीम सेमीफाइनल में
स्क्वॉश में भारत की पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में कुवैत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ भारत का इस स्पर्धा में एक और पदक पक्का हो गया है।
सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में
टेनिस में सुमित नागल ने पुरुष सिंगल्स के तीसरे दौर में उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगले दौर में उनका सामना चीन के यीबिंग वू से होगा।
दिन की शुरुआत भी भारत के लिए स्वर्णिम रही
Day 12 की शुरुआत भारत ने महिला Compound टीम के स्वर्ण पदक से की थी। चिकिता तनीपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण जीता था। 238 के स्कोर के साथ भारतीय टीम ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
इसके बाद चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव ने Mixed Team Compound में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर दूसरा स्वर्ण दिलाया। निर्धारित राउंड के बाद मुकाबला 157-157 से बराबर था। शूट-ऑफ में दोनों भारतीय तीरंदाजों ने 10-10 अंक हासिल किए, जबकि दक्षिण कोरिया के पुरुष तीरंदाज ने 9 अंक बनाए।
इस तरह भारत ने Day 12 पर अब तक तीरंदाजी में तीन और शूटिंग में एक स्वर्ण समेत कई पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय पदक तालिका अब 56 पदकों तक पहुंच चुकी है।
चिकिता और साहिल ने शूट-ऑफ में दिलाया दूसरा गोल्ड
इसके कुछ ही देर बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव ने Compound Mixed Team स्पर्धा में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। भारत का सामना स्वर्ण पदक मुकाबले में दक्षिण कोरिया से था।
निर्धारित राउंड के बाद दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मुकाबला शूट-ऑफ तक पहुंचा। शूट-ऑफ में दोनों भारतीय तीरंदाजों ने 10-10 अंक हासिल किए, जबकि दक्षिण कोरिया के पुरुष तीरंदाज का निशाना 9 अंक पर रहा। इसके साथ चिकिता और साहिल ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया।
चीन को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
फाइनल में भारत और चीन के बीच मुकाबला शुरू से ही रोमांचक रहा। भारतीय तीरंदाजों ने शुरुआती दौर में लगातार सटीक निशाने लगाकर बढ़त हासिल की।
मुकाबला आगे बढ़ने के साथ भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी। अंत में भारतीय टीम ने 238 अंक हासिल किए, जबकि चीन 234 अंक ही बना सका।
इस जीत के साथ भारत ने महिला Compound Archery का Gold Medal अपने नाम कर लिया।
South Korea को हराकर फाइनल में पहुंचा था भारत
फाइनल से पहले भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में South Korea को कड़े मुकाबले में 234-233 से हराया था।
मुकाबले की शुरुआत में भारत पीछे चल रहा था, लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने शानदार वापसी की। आखिरी दौर में भारत ने सिर्फ एक अंक की बढ़त के साथ जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई।
इसके बाद Gold Medal Match में भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ज्योति सुरेखा के साथ युवा तीरंदाजों का कमाल
भारत की Gold Medal जीतने वाली टीम में अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ चिकिथा तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल थीं।
ज्योति लंबे समय से भारतीय Compound Archery की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं। वहीं चिकिथा और पृथिका ने भी युवा स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।
तीनों ने फाइनल में दबाव के बीच लगातार सटीक निशाने लगाए और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
Mixed Team में भी Gold की ओर भारत
महिला टीम की जीत के बाद Compound Mixed Team में भी भारत ने फाइनल में जगह बना ली है।
चिकिथा तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में Thailand को 156-155 से हराया। एक अंक के बेहद करीबी मुकाबले में जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने Gold Medal Match में जगह बनाई।
अब फाइनल में भारत का मुकाबला South Korea से होगा।
भारत के कुल 59 पदक
एशियन गेम्स 2026 के Day 12 पर भारत ने अब तक चार स्वर्ण समेत कुल 6 पदक जीते हैं। इसके साथ भारत की कुल पदक संख्या 59 हो गई है, जिसमें 10 स्वर्ण पदक शामिल हैं।






Hey, abc8 là cổng game ổn định với giao diện đẹp.
Sảnh game phong phú từ thể thao, khuyến mãi hấp dẫn. Tôi thấy rất ổn, anh
em đang tìm nhà cái thì nên thử nhé!
ABC8
Hi, GO8 hiện là cổng game chất lượng với tốc độ ổn định.
Kho game đa dạng từ thể thao, khuyến mãi hấp dẫn. Em
cảm thấy ổn định, anh em đang tìm nhà cái thì đăng ký ngay
nhé!go8.com