ताज़ा खबरें

कोलकाता हत्या मामले में सौरव गांगुली का यू-टर्न, सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी बदली

“मुझे नहीं लगता कि हर चीज़ का मूल्यांकन एक अकेली घटना के आधार पर किया जाना चाहिए. यह सोचने की कोई गुंजाइश नहीं है कि इस (घटना) के लिए हर चीज़ या हर कोई सुरक्षित नहीं है. ऐसे हादसे पूरी दुनिया में होते रहते हैं. यह सोचना गलत है कि लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि भारत में हर जगह महिलाएं सुरक्षित हैं. जहां हम रहते हैं वह सबसे अच्छी जगह है. किसी को एक घटना से निर्णय नहीं लेना चाहिए.”

गांगुली ने बिस्वा-बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हेट मिला. गांगुली को तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा. पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष इस बात से हैरान थे कि कोलकाता बलात्कार मामले पर उनकी टिप्पणियों की गलत व्याख्या कैसे की गई.

 

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 19 अगस्त को यू-टर्न लिया और अपना समर्थन दिखाते हुए और कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो को काले रंग में बदल दिया, जिसके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार और हत्या कर दी गई थी. .

 

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘न्यू प्रोफाइल पिक’. हालांकि पूर्व कप्तान ने इसके अलावा और कुछ भी नहीं लिखा है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने यह प्रोफाइल फोटो कोलकाता केस के विरोध में ही बद डाली है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button