24 साल बाद तालक के लिए कोर्ट पहुंचे अभिनेता सोहेल खान और सीमा सचदेव, पत्नी सीमा ने तलाक के लिए दी अर्जी
24 साल बाद तालक के लिए कोर्ट पहुंचे सोहेल और सीमा सचदेव, पत्नी सीमा ने तलाक के लिए दी अर्जी
बॉलिवुड अभिनेता व सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान अब अपनी पत्नी सीमा खान से तलाक ले रहे हैं। दोनों ने आज यानी 13 मई को फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। दोनों के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे।
View this post on Instagram
बता दें कि सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। सोहेल और सीमा की लव मैरिज हुई थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वो फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने आई थीं। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था।
धर्म अलग होने के कारण सोहेल ने सीमा को घर से भगा कर शादी की। कहा जाता है कि आधी रात को मौलवी को किडनैप कर लाया गया और रात में ही दोनों का निकाह कराया गया था।





