रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर सोशल मीडिया में उबाल, बढ़ रहा आक्रोश

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की एक विवादित टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच गया है। इस बयान को लेकर जहां कई हस्तियों ने नाराजगी जताई है, वहीं उनके खिलाफ कई जगह एफआईआर भी दर्ज की गई है।
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने रणवीर की टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा, “ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है। हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी किस दिशा में जा रही है? कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि लोग इससे नफरत करने लगें।”
#RanveerAllahbadiaControversy: Actor Rajpal Yadav Slams YouTubers Over India’s Got Latent Remarks#DNAVideos | #RanveerAllahbadia | #Controversy | #IndiasGotLatent | #SamayRaina | #ApoorvaMukhija | #RajpalYadav
For more videos, click here https://t.co/6ddeGFqM3o pic.twitter.com/CQWUal4HyQ
— DNA (@dna) February 12, 2025
कॉमेडियन वीर दास ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छी कॉमेडी पर बहस हो सकती है, लेकिन जब कुछ मीडिया एंकर इस पर चैनलों पर बहस करने लगते हैं, तो यह उचित नहीं लगता। उन्होंने सवाल उठाया कि पत्रकारिता का स्तर भी इसी तरह से जांचा जाना चाहिए।
भाजपा सांसद रवि किशन ने भी इस विवाद पर दुख जताया और कहा कि “मां-बहनों का सम्मान होना चाहिए। भारत में ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस मामले में शिकायत दर्ज हो चुकी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।”
कॉमेडियन समय रैना ने भी अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर मचे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए मुश्किल समय है और उन्होंने अपने चैनल से इस शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं। हालांकि, उन्होंने माफी नहीं मांगी और कहा कि वह सभी एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे ताकि जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा, “जो उन्होंने किया, वह सही नहीं है। आत्म-सेंसरशिप और सीमाओं का ध्यान रखना जरूरी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं कि आप सामाजिक रूप से अस्वीकार्य बातें कहें।”





