ताज़ा खबरें

दिल्ली-एनसीआर में छाई धुंध की परत, वायु गुणवत्ता की श्रेणी हुई ‘बहुत खराब’, देखें तस्वीरें

दिल्ली-एनसीआर में छाई धुंध की परत, वायु गुणवत्ता की श्रेणी हुई ‘बहुत खराब’, देखें तस्वीरें

 

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही, सुबह 8 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 317 पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई निगरानी स्टेशनों ने AQI का स्तर 320 से अधिक दर्ज किया, जबकि आनंद विहार का प्रदूषण स्तर ‘गंभीर’ के करीब था, जो 378 पर पहुंच गया।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब होने के बाद प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में पानी का छिड़काव का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो रेल भवन इलाके से है।

 

इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में AQI गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 328 पर पहुंच गया है।

 

 

नेहरू प्लेस इलाके में AQI गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। पूरे इलाके में स्मॉग की परत देखी गई।

 

अक्षरधाम के इलाके में AQI गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। पूरे इलाके में स्मॉग की परत देखी गई।

 

 

गौरतलब है कि दिन प्रतिदिन राजधानी दिल्ली व एनसीआर के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण व AQI के गिरते हुए स्तर को देखते हुए GRAPE का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button