मनोरंजन

‘Sitaare Zameen Par’ के प्रीमियर में आमिर खान के साथ शामिल हुए शाहरुख और सलमान

‘लाल सिंह चढ्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान लगभग तीन साल आखिरकार बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख भी हैं. इस फिल्म को साल 2007 की क्लासिक ‘तारे ज़मीन पर’ का सीक्वल बताया जा रहा है.

 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान गुरुवार शाम मुंबई में आमिर खान की आगामी फिल्म सितारे ज़मीन पर की विशेष स्क्रीनिंग में एक साथ देखे गए.

फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए. ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहरुख फिल्म के नवोदित कलाकारों से मिलते और उनसे गर्मजोशी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वह उन्हें गले लगाते और उनसे बातें करते भी नजर आए. इस कार्यक्रम में किंग खान ने ब्लैक जैकेट, कार्गो जींस, ब्लैक कैप और डार्क सनग्लासेस पहनकर कैजुअल लुक अपनाया.

स्क्रीनिंग के दौरान ‘सितारे जमीन पर’ देखने वालों से आमिर को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. सलमान खान ने भी आमिर की इस फिल्म को देखा. कई दर्शकों ने भावुक और उत्साही प्रतिक्रियाएं शेयर कीं, फिल्म के संदेश और दिल को छू लेने वाले पहलुओं की सराहना की.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button