मनोरंजन

खून से सना शाहिद कपूर का नया अवतार, ‘ओ’रोमियो’ का फर्स्ट लुक जारी

शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी ने कमीने और हैदर जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब यह चर्चित एक्टर–डायरेक्टर जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। इस बार उनकी नई फिल्म ‘ओ’रोमियो’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का पहला लुक शुक्रवार को रिलीज किया गया, जिसमें शाहिद कपूर खून से लथपथ और बेहद गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला टीज़र शनिवार को रिलीज किया जाएगा।

रिलीज हुए पोस्टर में शाहिद कपूर का इंटेंस लुक साफ तौर पर ध्यान खींचता है। खून से सना चेहरा और आंखों में गुस्सा उनकी भूमिका को रहस्यमयी और दमदार बना रहा है। ‘ओ’रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को एक अलग और खास सिनेमाई अनुभव देगी।

शाहिद कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और शेक्सपीयर की मशहूर पंक्ति को कैप्शन में इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, “Romeo O Romeo where art thou O’ROMEO! #ORomeo की दुनिया की एक झलक, कल देखिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

‘ओ’रोमियो’ शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। खास बात यह है कि हैदर शेक्सपीयर के नाटक हैमलेट से प्रेरित थी। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को शाहिद कपूर के इस नए और दमदार अवतार का बेसब्री से इंतजार है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button