Verified: शाहरुख खान और गौरी खान का नया सोशल मीडिया अकाउंट फॉलो करने वाला वायरल वीडियो निकला फेक

NM Verified: सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज और डीपफेक वीडियो का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में दोनों नजर आ रहे हैं और दर्शकों से उनके नए सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करने की बात कह रहे हैं।

वायरल वीडियो की सच्चाई
पड़ताल के दौरान यह सामने आया है कि शाहरुख खान और गौरी खान का यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी (Fake) है। इस वायरल क्लिप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से डिजिटल रूप से तैयार और manipualte किया गया है। न तो शाहरुख खान और न ही गौरी खान ने ऐसा कोई वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
कैसे हुई इस बात की पुष्टि?
इस वायरल क्लिप की जब बारीकी से जांच की गई, तो इसमें डिजिटल छेड़छाड़ के कई साफ सबूत मिले। वीडियो में चेहरे के हाव-भाव और फेशियल फीचर्स काफी अजीब नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, लिप-सिंकिंग में भी गड़बड़ी है और शरीर के मूवमेंट भी स्वाभाविक नहीं लग रहे हैं। वीडियो में लाइटिंग, शैडो पैटर्न और बैकग्राउंड की गहराई भी असली वीडियो जैसी नहीं दिखती है।
AI डिटेक्शन टूल ने की पुष्टि

दावे की सत्यता को परखने के लिए इस वीडियो का विश्लेषण ‘Hive Moderation’ जैसे एडवांस AI डिटेक्शन टूल के जरिए किया गया। इस टूल ने साफ कर दिया कि यह फुटेज बहुत अधिक संभावना के साथ AI-जनरेटेड है। फैक्ट चेक रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि वीडियो पूरी तरह से फैब्रिकेटेड यानी मनगढ़ंत है।





