कनाडा के वैंकूवर में स्ट्रीट फेस्टिवल में तेज रफ्तार कार ने रौंदे कई लोग, आरोपी गिरफ्तार

कनाडा के वैंकूवर शहर में एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ में घुसकर कई लोगों को रौंद दिया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। यह घटना वैंकूवर के ई.41 एवेन्यू और फेजर इलाके में रात करीब 8 बजे हुई। पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान अचानक घटी यह घटना इलाके में भगदड़ का कारण बनी। तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल किया और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद ही हादसे के सही कारण का पता चल सकेगा।
A number of people have been killed and multiple others are injured after a driver drove into a crowd at a street festival at E. 41st Avenue and Fraser shortly after 8 p.m. tonight. The driver is in custody. We will provide more information as the investigation unfolds. pic.twitter.com/Iqh5AK5Au3
— Vancouver Police (@VancouverPD) April 27, 2025
वैंकूवर के मेयर किम सिम ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह घटना बहुत ही डरावनी और दुखद है। लापू लापू डे इवेंट के दौरान तेज रफ्तार कार के कारण यह हादसा हुआ। मैं इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
Initial reports of several killed and over a dozen injured, after an SUV plowed into a closed-off street filled with people celebrating the Lapu Lapu Festival in Vancouver, Canada. pic.twitter.com/cLQQPfOMCq
— OSINTdefender (@sentdefender) April 27, 2025
इस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें घायलों और मृतकों के बिखरे हुए सामान दिख रहे हैं। वीडियो में इलाके की सन्नाटे की स्थिति भी साफ नजर आ रही है। हालांकि, इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।





