ताज़ा खबरेंभारतविदेश

SCO Summit 2026: PM मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन में आतंकवाद पर की सख्त बात, पाकिस्तान को भी दिया कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंच से आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया के देशों को सख्त संदेश दिया है। किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और इसके वित्तपोषण (फंडिंग) के पूरे इकोसिस्टम को नष्ट करना बेहद जरूरी है।

इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई बड़े वैश्विक नेता शामिल हुए।

आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें आतंकवाद, उसकी फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों के पूरे ताने-बाने को तोड़ना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गंभीर मुद्दे पर पूरी दुनिया को एक सुर में बात करनी होगी और आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।

आतंकवाद रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता

पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा कि जो देश अपनी नीतियों के हथियार के रूप में आतंकवाद का इस्तेमाल करते हैं और आतंकियों को पनाह व समर्थन देते हैं, उन्हें यह कड़ा संदेश देना जरूरी है कि आतंकवाद किसी के लिए भी ‘रणनीतिक संपत्ति’ (strategic asset) नहीं हो सकता।

इस शिखर सम्मेलन में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेनको, कज़ानस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन ने भी हिस्सा लिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button