मनोरंजन

समय रैना ने मानी गलती, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद पर महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने दिया बयान

कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में माता-पिता को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने अपना बयान दर्ज कराया। बयान में उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि आगे से ऐसी स्थिति से बचने के लिए वह अधिक सावधानी बरतेंगे।

समय रैना ने कहा, “जो कुछ भी शो में कहा गया, उसके लिए मुझे खेद है। यह सब अचानक फ्लो में हो गया, लेकिन हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने महसूस किया कि यह पूरी तरह गलत था।”

इस विवाद में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की भी अहम भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो में की गई विवादित टिप्पणी उन्हीं की थी, जिसके चलते सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ। मामले ने तूल पकड़ने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और फिर मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने इस पर कड़ी नसीहत देते हुए दोनों को फटकार लगाई।

इस विवाद में सिर्फ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया ही नहीं, बल्कि अन्य सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी फंसे हैं। इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और कॉमेडियन जसप्रीत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

समय रैना ने कुछ दिन पहले यह भी कहा था कि इस पूरे विवाद का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। मामले की जांच जारी है, और देखना होगा कि आगे कानूनी कार्रवाई क्या रुख लेती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button