Hindi Newsportal

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के कीव दौरे के दौरान रूस ने कीव पर दागी मिसाइल

फाइल फोटो: यूएन महासचिव एंटोनियो
0 612

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के कीव दौरे के दौरान रूस ने कीव पर दागी मिसाइल

रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 65 दिन हो चुके हैं। रूसी हमलों के चलते यूक्रेन बुरी तरह से तबाह हो चुका है। ऐसे में बीते दिनों पुतिन से शांति की बात करने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मास्को पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार मास्को के दौरे के बाद जब महासचिव एंटोनियो यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे तो रूस ने कीव में मिसाइलें दाग दी है।

यहां उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। यूएन चीफ के कीव दौरा के दौरान ही शहर पर रूसी हमले शुरू हो गए। शहर के मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बीते दिन रूसी सेना ने शहर पर 3 मिसाइल दागी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बता दें यूक्रेन की सहायता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने 33 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा है। इस रकम में से 20 अरब डॉलर सैन्य सहायता के लिए और 8.5 अरब डॉलर यूक्रेनी सरकार के लिए और बाकी के 3 अरब डॉलर लोगों की मदद के लिए दी जा सकती है।