गणतंत्र दिवस: अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया गया सम्मानित, पत्नी के चेहरे पर गर्व की चमक

नई दिल्ली: देशभर में आज पूरे उत्साह के साथ “वंदे मादरम के 150वें वर्ष” की मुख्य थीम पर 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई कर रही हैं. 77वें गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राजपथ पर आयोजित भव्य समारोह में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन सम्मान अशोक चक्र से विभूषित किया गया. लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में एक्सिओम-4 अंतरिक्ष अभियान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर दो सप्ताह की सफल यात्रा पूर्ण की थी.
77th #RepublicDay🇮🇳 | | भारतीय अंतरिक्ष यात्री IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/uiRlGZ3Tq6
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 26, 2026
पत्नी के चेहरे पर गर्व की चमक
सम्मान समारोह के दौरान दर्शक दीर्घा में उपस्थित उनकी धर्मपत्नी डॉ. कामना शुक्ला के चेहरे पर गर्व और प्रसन्नता के भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे थे. चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ. कामना लखनऊ में ही निवास करती हैं.
लंबे इंतजार के बाद मिलन
16 जुलाई को जब ग्रुप कैप्टन शुक्ला अपने अंतरिक्ष मिशन से सकुशल पृथ्वी पर लौटे थे, तब डॉ. कामना अपने पुत्र कियांश के साथ उनका स्वागत करने पहुंची थीं. अंतरिक्ष अभियान की तैयारी के तहत शुभांशु को दो माह की संगरोधन अवधि से गुजरना पड़ा था, जबकि व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते वे लगभग एक वर्ष तक परिवार से दूर रहे.




