‘अंत की एक नई शुरुआत होती है…’ रविचंद्रन अश्विन ने की IPL से संन्यास की घोषणा

भारतीय क्रिकेट के आधुनिक महान खिलाड़ियों में से एक, रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा करते हुए अपने पेशेवर करियर को अलविदा कह दिया है.
2025 सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने वाले इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने इस साल की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
रविचंद्र अश्विन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत.”

अश्विन ने आगे लिखा, कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है.
इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा, और सबसे ज़रूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है. आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूँ.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





