मनोरंजन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर एक हफ्ते की रोक

फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों एक पुराने विवाद के चलते कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में माता-पिता को लेकर किए गए एक जोक के कारण विवादों में आए इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर की पासपोर्ट रिलीज याचिका पर सुनवाई को अगले सोमवार तक टाल दिया है, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी पर एक हफ्ते की रोक लगी रहेगी। कोर्ट ने यूट्यूबर को सलाह दी है कि वे रिट याचिका दायर करें, जिससे उन्हें अधिक प्रभावी राहत मिल सकती है। साथ ही, जस्टिस सूर्यकांत ने रणवीर को निर्देश दिया है कि वे सह-आरोपियों की जानकारी कोर्ट को दें, खासकर उन लोगों की जो जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को जानकारी दी कि महाराष्ट्र में इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि असम में एक आरोपी को हाल ही में तलब किया गया है। हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल दौर में कई बार वे टूटे हुए और अकेले महसूस करते हैं। इस अनुभव से उन्हें परिवार, दोस्तों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का एहसास हुआ है।

फिलहाल रणवीर बेल पर हैं और पासपोर्ट रिलीज की मांग के साथ कोर्ट से अपील कर रहे हैं ताकि वे अपने जीवन को फिर से सामान्य ढंग से आगे बढ़ा सकें। वहीं, क्राइम ब्रांच ने आरोप लगाया है कि इलाहाबादिया जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि रणवीर को पासपोर्ट मिलेगा या नहीं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button