खेल

Ranji Trophy 2025: घर में भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए रोहित शर्मा

क्रिकेट में चली आ रही खराब फोर्म रोहित शर्मा का पीछा ही नहीं छोड़ रही है. विदेशी पिच पर वनडे से लेकर टेस्ट तक खराब खेल का प्रदर्शन करते आ रहे रोहित शर्मा इन दिनों अपने बल्ले की ताकत को आजमाने के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. लेकिन वह कहते हैं न कि जब किस्मत साथ ना हो तो सब व्यर्थ है. एक बार फिर रोहित की खराब पर्फोमेंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा. जम्मू के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा.

 

रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड में भारतीय टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा जिसकी वजह से टीम इंडिया का टेंशन बढ़ने लगा है. रोहित शर्मा ने इससे पहले BGT के तीन टेस्ट मुकाबले में 6.20 की औसत से मात्र 31 रन बनाये थे. जम्मू के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरे रोहित शर्मा ने कोशिश जरूर की मगर वो युद्धवीर सिंह की गेंद पर अबिद मुश्ताक को कैच थमा बैठें, रोहित ने इस दौरान 35 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इससे पहले कप्तान रोहित का बल्ला पूरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहा था. मुंबई ने रोहित शर्मा, हार्दिक तमोर और यशस्वी जायसवाल के रूप में अपने तीन विकेट खो दिए हैं.

 

बात करें पहली पारी की तो सटीक गेंदबाजी करते हुए नजीर ने लगातार रोहित को परेशान किया. लगातार मेडन से परेशान रोहित शर्मा अपना जलवा नहीं दिखा सके और फिर ऑफ साइड से बाहर की लेंथ डिलीवरी की, जिसको रोहित पुल करने गए और एक्स्ट्रा कवर पर कैच आउट हो गए. इस तरह आउट होने से रोहित का लाल गेंद वाले क्रिकेट में खराब दौर जारी रहा, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए 2024/25 टेस्ट सीजन में केवल 10.93 के औसत से रन बनाया है. दूसरी ओर, जायसवाल चार रन बनाकर औकीब नबी का शिकार बने थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button