ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘Ranabaali’ का टीज़र रिलीज, ब्रिटिश काल की कहानी आई सामने

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाबली’ (Ranabaali) का टीज़र रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भारतीय इतिहास के एक ऐसे भूले-बिसरे और खौफनाक अध्याय को पर्दे पर लाती है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। टीज़र सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है ‘रणबाबली’ की कहानी?

यह फिल्म साल 1876 से 1878 के बीच आए भयानक ‘मद्रास अकाल’ (Madras Famine) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उस दौर में अकाल, ब्रिटिश शासन की नीतियां और प्रशासनिक लापरवाही के कारण दक्षिण और पश्चिमी भारत में लाखों लोगों की जान चली गई थी। फिल्म इसी मानवीय त्रासदी और उसके खिलाफ उठने वाले बगावत के सुरों को बयां करती है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का दमदार अंदाज

फिल्म में विजय देवरकोंडा रायलसीमा (Rayalseema) के एक व्यक्ति की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो जुल्म और दमन के खिलाफ खड़े होते हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इस फिल्म में उनकी पत्नी और संघर्ष में सहयात्री ‘जयम्मा’ (Jayamma) के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो (Arnold Vosloo) अंग्रेजी हुकूमत के क्रूर अधिकारी ‘सर थियोडोर हेक्टर’ (Sir Theodore Hector) के रोल में दिखाई देंगे।

निर्देशन और निर्माण

‘रणबाबली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन (Rahul Sankrityayan) ने किया है और इसे ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ (Mythri Movie Makers) के बैनर तले बनाया जा रहा है। मेकर्स का कहना है कि यह एक ऐसी अनकही कहानी है जो पीढ़ियों से दबी हुई थी। टीज़र में न सिर्फ इतिहास की झलक मिलती है, बल्कि आध्यात्मिकता, विद्रोह और बदले की एक अलग दुनिया भी दिखाई देती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button