ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

‘Naatu Naatu’ फेम सिंगर राहुल सिप्लीगंज पर लगे गंभीर आरोप, महिला को धमकी देने के मामले में तोड़ी चुप्पी

फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के ऑस्कर विजेता गाने ‘नातू नातू’ (Naatu Naatu) को अपनी आवाज देने वाले मशहूर तेलुगु सिंगर राहुल सिप्लीगंज कानूनी विवाद में घिर गए हैं। एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उन्होंने आखिरकार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या है पूरा मामला?

टीवी9 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, विशाखापत्तनम के एमवीपी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने राहुल सिप्लीगंज और 11 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि कपूरपु राहुल रेड्डी, जिसने खुद को राहुल सिप्लीगंज का रिश्तेदार बताया था, ने शादी का झांसा देकर उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो लीक करने की धमकी दी है।

शिकायतकर्ता महिला ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल सिप्लीगंज ने उसे धमकी दी और जबरन एक वीडियो स्टेटमेंट देने के लिए मजबूर किया। महिला का दावा है कि इस घटना से उसके सम्मान और निजी जीवन को ठेस पहुंची है और उसे लगातार प्रताड़ित व ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सिंगर राहुल सिप्लीगंज का रिएक्शन

इन खबरों के सामने आने के बाद राहुल सिप्लीगंज ने सोशल मीडिया पर एक तेलुगु कहावत शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि यह सच के काफी करीब है और वह जल्द ही इस मामले पर एक पूरा वीडियो लेकर आएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button