ताज़ा खबरें

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, लगातार दूसरी बार बनें सीएम

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, लगातार दूसरी बार बनें सीएम

 

उत्तराखंड विधान सभा चुनावो में भाजपा की जीत के बाद आज पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।  दोपहर 2:30 बजे से राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ समारोह शुरू हुआ है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्‍कर सिंह धामी को  सीएम और मंत्रिमंडल के आठ अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

समारोह में धामी के साथ कई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। समारोह में पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि शपथ समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

 

पिथैरागढ़ के तुंडी गांव में 16 सितंबर 1975 को जन्मे पुष्कर सिंह धामी की पार्टी में मजबूत पकड़ है। बताया जाता है कि धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी हैं। उत्तराखंड के अलग राज्य स्थापित होने से पहले धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण से पहले आज पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गुरुद्वारा गोविंद नगर में माथा टेका।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button