पंजाब के फाजिल्का में जलालाबाद पुलिस स्टेशन के पास धमाका, कारों के शीशे टूटे; फॉरेंसिक जांच जारी
पंजाब के फाजिल्का जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के जलालाबाद पुलिस स्टेशन परिसर में बीती रात जोरदार धमाका हुआ। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए।
रात करीब 2 बजे हुई घटना
यह घटना रात करीब 2 बजे की है जब अचानक हुए एक तेज धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा। धमाके की आवाज सुनते ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
क्या बोले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी?
मामले की जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी सतिंदर कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के वक्त पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट बंद थे, जिससे बाहर से किसी के अंदर आने की संभावना काफी कम है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और धमाके के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस की लोगों से अपील
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धमाका किस वजह से हुआ, इसका अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी और आधिकारिक तौर पर सभी जानकारियां साझा की जाएंगी।






Whats up this is somewhat of off topic but I was wanting to know
if blogs use WYSIWYG editors or if you have
to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding know-how so I wanted to get advice from someone with
experience. Any help would be greatly appreciated!