महेश बाबू संग प्रियंका चोपड़ा का ग्रैंड कमबैक, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

एस.एस. राजामौली की अगली मेगा फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म के मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा जोनस का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह ‘मंदाकिनी’ के किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि यह प्रियंका का भारतीय सिनेमा में ग्रैंड कमबैक होगा और साथ ही राजामौली के साथ उनकी पहली फिल्म भी होगी।
She’s more than what meets the eye… say hello to Mandakini. #GlobeTrotter@ssrajamouli @urstrulyMahesh @mmkeeravaani @SriDurgaArts @SBbySSK @PrithviOfficial pic.twitter.com/3KqKnb2D5h
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 12, 2025
पोस्टर में प्रियंका एक मजबूत और आत्मविश्वासी किरदार के रूप में दिख रही हैं। उन्होंने मस्टर्ड येलो साड़ी पहनी है और हाथ में बंदूक थामे चट्टानी इलाके में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन और तेवर साफ बताते हैं कि ‘मंदाकिनी’ का किरदार दमदार और निडर होने वाला है।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वो दिखती जितनी है, उससे कहीं ज्यादा है… मिलिए मंदाकिनी से।”
उनके इस लुक को फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग अब बेसब्री से राजामौली की इस नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।





