अजय देवगन की ‘रेड 2’ का दमदार ट्रेलर जारी, रितेश देशमुख संग टक्कर ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अजय एक बार फिर ईमानदार और दबंग इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनाकर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
इस बार कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट है क्योंकि अजय देवगन का सामना रितेश देशमुख से होता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रेड इस बार रितेश देशमुख के किरदार के घर पर डाली जाती है, जहां दोनों के बीच तीखी तकरार और दिमागी खेल देखने को मिलते हैं।
ट्रेलर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स इसे ब्लॉकबस्टर बताकर सराह रहे हैं। एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है।
रेड 2 में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जबकि इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म 2018 की सुपरहिट रेड का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। अब देखना यह है कि क्या रेड 2 भी उसी सफलता को दोहरा पाएगी।





