NEET छात्रा की मौत पर सियासी हलचल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की CBI जांच की मांग

पटनाः NEET छात्रा के साथ कथित रेप और उसके बाद हुई संदिग्ध मौत ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया था. वहीं आज इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीबीआई जांच का आग्रह किया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि- “बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या-14/26) की CBI से जांच कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना का उद्भेदन पूरी तरह पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से होना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों को कड़ी सजा दी जा सके.”

बता दें मामले की जांच फिलहाल SIT, CID और FSL की रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है, लेकिन जांच की दिशा और गति को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. CCTV फुटेज, डिजिटल सबूत, हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका और संदिग्ध युवकों की पहचान को लेकर लगातार नई बातें सामने आ रही हैं.
नीट छात्रा रेप केस: अब तक क्या-क्या हुआ
- पीड़ित छात्रा पटना में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी और एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी.
- 26 दिसंबर को छात्रा का पूरा परिवार अचानक हॉस्टल पहुंचा और उसे जहानाबाद स्थित घर ले गया.
- इस दौरान CCTV फुटेज में छात्रा और उसके परिजनों का व्यवहार जांच के दायरे में आया.
- छात्रा 26 दिसंबर से 5 जनवरी तक घर पर रही.
- इस अवधि में छात्रा की मानसिक स्थिति, मोबाइल सर्च हिस्ट्री और कॉल व संपर्कों की जांच की जा रही है.
- 5 जनवरी को छात्रा वापस पटना लौटी.
- 5 जनवरी रात करीब 9:30 बजे से घटनाक्रम को सबसे अहम माना जा रहा है.
- 5 जनवरी रात 9:30 बजे से 6 जनवरी दोपहर 2 बजे तक हॉस्टल में गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं.
- इस दौरान करीब 17 घंटे का CCTV फुटेज गायब या उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया.
- 6 जनवरी को छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी.
- बाद में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
- पोस्टमार्टम और FSL जांच में छात्रा के कपड़ों पर स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई.
- इसके बाद रेप की आशंका सामने आई और मामला दर्ज किया गया.




