BRICS Summit से पहले सियासी घमासान, चिदंबरम के सवाल पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली: नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit से पहले इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने BRICS से भारत को मिलने वाले फायदे पर सवाल उठाए हैं। उनके बयान पर BJP ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है।
भारत ने 1 जनवरी 2026 से BRICS की अध्यक्षता संभाली है। इस साल BRICS का 18वां Summit नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार शाम से रविवार तक आयोजित किया जाएगा। यह Summit BRICS के 20 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है। इस बार Summit की थीम “Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है। बैठक में दुनिया के सामने मौजूद कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें West Asia संकट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर भी शामिल है।
चिदंबरम ने BRICS पर उठाए सवाल
पी. चिदंबरम ने कहा कि भारत BRICS के साथ-साथ Shanghai Cooperation Organisation, G20 और QUAD जैसे समूहों का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन BRICS Summit से उन्हें कोई बड़ा और ठोस नतीजा नजर नहीं आया।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर BRICS से भारत को क्या फायदा मिल रहा है। हालांकि, चिदंबरम ने यह भी माना कि पहले हुए BRICS Summits में कुछ ठोस फैसले और नतीजे सामने आए थे।
BJP ने किया पलटवार
BJP नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस विदेश नीति को लेन-देन के नजरिए से देखती है। उन्होंने कहा कि BRICS Summit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई नेताओं से सीधे और आमने-सामने बातचीत करने का मौका देगा।
BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी “Fear Of Missing Out” यानी किसी मौके के छूट जाने की चिंता से ऐसा बयान दे रही है। उन्होंने कांग्रेस की प्रतिक्रिया की तुलना “नाराज फूफा” से की और आरोप लगाया कि पार्टी उन पहलों का विरोध करती है, जिनसे भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत होती है। भारत इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में BRICS की अध्यक्षता कर चुका है।