PM मोदी ने Asian Games के शानदार प्रदर्शन पर दी भारतीय दल को बधाई, 85 मेडल के साथ देश का नाम किया रोशन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एइची-नागोया एशियाई खेलों (Asian Games 2026) में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के जज्बे, जुनून और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
As the Asian Games 2026 draw to a close, my compliments to every member of the Indian contingent for representing our nation with determination, passion and remarkable sporting spirit.
Congratulations to all our medal winners, whose performances have brought immense joy to the… pic.twitter.com/8VC4I4Iaud
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2026
Asian Games में भारत का शानदार प्रदर्शन
Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत ने इन खेलों में कुल 85 पदक जीते, जिसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि यह संख्या पिछले संस्करण (हांग्जो) से 21 कम है, फिर भी एथलीटों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जैसे ही एशियाई खेलों 2026 का समापन हो रहा है, हमारे राष्ट्र का दृढ़ संकल्प, जुनून और उल्लेखनीय खेल भावना के साथ प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को मेरी शुभकामनाएं। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश में अपार खुशी फैलाई है।”\
समापन समारोह के साथ खेलों का समापन
दो सप्ताह से अधिक चले इस रोमांचक मुकाबले में 45 एशियाई देशों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह के साथ इन खेलों का अंत हुआ। इन खेलों के दौरान 350 से अधिक रिकॉर्ड बने, जिनमें कई विश्व रिकॉर्ड भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये खेल आने वाले वर्षों में और अधिक बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।