ताज़ा खबरेंभारतविदेश

BRICS Summit 2026: BRICS शिखर सम्मेलन का समापन, PM मोदी ने चीन को सौंपी अध्यक्षता, कहा- अब चाहिए ‘ठोस परिणाम’

BRICS Summit 2026 :नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit 2026 का समापन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर चीन को BRICS की अगली अध्यक्षता संभालने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है और दुनिया को समूह से केवल विचारों या वादों की नहीं, बल्कि ठोस परिणामों की उम्मीद है।

BRICS से दुनिया को हैं बड़ी उम्मीदें

PM मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अपने तीसरे दशक में कदम रख रहा है, ऐसे में वैश्विक स्तर पर इस समूह से ठोस नतीजों की अपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य देशों के सामूहिक प्रयासों से इन उम्मीदों को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और उनकी टीमों की सराहना की।

BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल साउथ और समावेशी विकास पर जोर दिया। रविवार को भारत मंडपम में Summit के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि BRICS में देशों की आवाज सुनी जाती है, उनके अनुभवों का सम्मान किया जाता है और उनके साथ मिलकर समाधान तैयार किए जाते हैं।

मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान समूह का काम Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability यानी मजबूती, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के चार स्तंभों पर केंद्रित रहा है।

‘BRICS में आवाज सुनी जाती है‘

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि Global South के देशों का BRICS पर भरोसा बढ़ा है, क्योंकि यहां उनकी आवाज सुनी जाती है और उनके अनुभवों का सम्मान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि BRICS में ऐसे समाधान तैयार किए जा रहे हैं जो सिर्फ सदस्य देशों के लिए नहीं, बल्कि Global South की जरूरतों के मुताबिक भी उपयोगी और आसानी से अपनाए जा सकें।

मोदी ने कहा, BRICS की ताकत उसकी विविधता और सहयोग में है। अलग-अलग परिस्थितियों के बावजूद देश सहयोग के जरिए आगे बढ़ सकते हैं और मानवता के लिए बेहतर भविष्य तैयार कर सकते हैं।

सरकारों तक सीमित नहीं रहे BRICS का सहयोग

PM मोदी ने कहा कि BRICS का सहयोग केवल सरकारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने उद्यमियों, किसानों, शोधकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को भी BRICS सहयोग का सक्रिय भागीदार बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत की कोशिश रही है कि BRICS के जरिए दोस्ती, भागीदारी और सहयोग को और मजबूत किया जाए।

चार स्तंभों पर भारत की BRICS अध्यक्षता

मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में BRICS का फोकस चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहा है- Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability।

इनके जरिए वैश्विक चुनौतियों से निपटने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विकासशील देशों के लिए ज्यादा समावेशी अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

आज कई द्विपक्षीय बैठकों पर नजर

BRICS Summit के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होनी हैं। इन मुलाकातों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने भारत मंडपम में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव का स्वागत किया। Summit के मुख्य सत्र से पहले BRICS नेताओं ने फैमिली फोटो में भी हिस्सा लिया।

BRICS Summit में 11 सदस्य देश

BRICS में फिलहाल 11 पूर्ण सदस्य देश हैं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात।

दूसरे दिन की बैठक में ग्लोबल ग्रोथ, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी के साथ Global South की भूमिका पर विशेष फोकस है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button