Hindi Newsportal

पेट्रोल डीजल के दाम: पिछले नौ दिनों में आठवीं बार बढ़े दाम, जानिए क्या नए रेट

पेट्रोल डीजल के दाम
0 234

पेट्रोल डीजल के दाम: पिछले नौ दिनों में आठवीं बार बढ़े दाम, जानिए क्या नए रेट

 

आज यानी 30 मार्च, 2022 को एक बार फिर तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की की गयी है। पिछले नौ दिनों में दामों में यह आठवीं वृद्धि है। जहां पेट्रोल के दामों में 76 से 85 पैसे तक बढ़ोतरी की गयी है वहीं डीजल के दाम भी 67 से 75 पैसे तक बढ़ाये गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।

 

 

केंद्र सरकार के राजनीतिक विपक्षियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।

 

जानिए देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डी़जल के नए रेट:

 

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 92.27 101.01
मुंबई 100.10 115.88
कोलकाता 95.42 110.52
चेन्नई 96.76 106.69