IPL 2023खेलताज़ा खबरें

PBKS vs RR: राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ दर्ज की जीत, पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंची RR

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2023 के 66वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की. मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है.

 

मैच में, राजस्थान ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का विकल्प चुना. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने एक सम्मानजनक स्कोर 187/5 (20 ओवर) रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में उतरी राजस्थान ने 19.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. बता दें कि मैच में देवदत्त पडिक्कल (51) और यशस्वी जायसवाल (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद शिमरोन हेटमायर के 46 रन के दम पर यह मैच राजस्थान की टीम जीतने में सफल रही.

 

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (w), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

 

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button