भारत

Parliament Winter Session: लोकसभा की कार्यवाही कल, 2 दिसंबर तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है जो 19 दिसंबर तक जारी रहेगा. संसद में लगातार हो रहे हंगामें के बीच लोकसभा की कार्यवाही कल, 2 दिसंबर सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. हालांकि, सदन में SIR को वापस लेने की मांग को विपक्ष ने हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थित कर दी गई थी.

सत्र शुरू होने से पहने पीएम मोदी ने मीडिया से संवाद किए. अपने संबोधन में पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा साथ ही बिहार में मिली जीत को अहम बताया. पीएम मोदी ने कहा, गत दिनों बिहार में जो चुनाव हुआ, उसमें मतदान का जो विक्रम हुआ, वो लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. माताओं-बहनों की जो भागीदारी बढ़ रही है, ये अपने आप में एक नई आशा, नया विश्वास पैदा करती है. एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती अब इस लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के भीतर अर्थतंत्र की मजबूती इसको भी दुनिया बहुत बरीकी से देख रही है. भारत ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र परिणाम दे सकता है.”

संसद के पल-पल के अपडेट्स

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ‘मणिपुर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (दूसरा संशोधन) बिल, 2025’ को विचार और पास करने के लिए पेश किया.

  • राज्यसभा के LoP मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं आज अपनी तरफ से और सभी विपक्षी सदस्यों की तरफ से आपको राज्यसभा के चेयरमैन का पद संभालने पर दिल से बधाई देने के लिए खड़ा हुआ हूं. मुझे उम्मीद है कि आपको बुरा नहीं लगेगा कि मुझे आपके पहले वाले के राज्यसभा के चेयरमैन के ऑफिस से पूरी तरह से अचानक जाने का ज़िक्र करना पड़ रहा है… मुझे दुख हुआ कि सदन को उन्हें विदाई देने का मौका नहीं मिला. फिर भी, पूरे विपक्ष की ओर से मैं उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
  • शून्य काल के दौरान चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
  • राज्यसभा में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “आदरणीय सभापति जी आज से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और यह सदन के सभी सदस्यों के लिए गर्व का पल है. आपका स्वागत करना गर्व का पल है…सदन की ओर से मैं आपको दिल से बधाई देता हूं. और आपको शुभकामनाएं देता हूं.”
  • PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इस सदन में बैठे सभी सदस्य, अपर हाउस की गरिमा बनाए रखते हुए, हमेशा आपकी गरिमा का भी ध्यान रखेंगे. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि वे मर्यादा बनाए रखेंगे. हमारे चेयरमैन एक साधारण परिवार, एक किसान परिवार से आते हैं, और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है. राजनीतिक क्षेत्र इसका एक पहलू रहा है, लेकिन मुख्यधारा समाज सेवा रही है. वे समाज के लिए समर्पित रहे हैं. वे हम सभी के लिए एक प्रेरणा और मार्गदर्शक हैं जो समाज सेवा में रुचि रखते हैं.”

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button