Pahalgam Attack: भारत ने बैन किए पाकिस्तान के 16 YouTube चैनल

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का माहौल है. क्योंकि इस आतंकवादी हमेल में 26 मासूम लोगों की जान गई. वहीं इस हमले के बाद से भारत ने पाक के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. इसी बीच आज केंद्र ने भारत के खिलाफ ‘भड़काऊ सामग्री’ प्रसारित करने और ‘झूठे आख्यान’ फैलाने के लिए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है.
बता दें कि जिन चैनल्स पर प्रतिबन्ध लगाया गया है वह सभी न्यूज़ देने वाले यूट्यूब चैनल है. इनमें मनोरंजन वाले यूट्यूब चैनल शामिल नहीं है.
गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है: सरकारी सूत्र

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





