Pahalgam Attack: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल थोकर का घर ध्वस्त

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी का घर ध्वस्त कर दिया गया है.

ऐसा माना जाता है कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा ब्लॉक के गुरी गांव का निवासी आदिल गुरी पहलगाम हमले में शामिल था, जिसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा ब्लॉक के गुरी गांव का निवासी आदिल गुरी उर्फ आदिल थोकर पहलगाम हमले में शामिल था. इन आतंकियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है और अनंतनाग पुलिस ने इनके बारे में किसी भी जानकारी के लिए बीस लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है. वहीं पुलवामा जिले के त्राल का निवासी शेख इस हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है.
#WATCH | Anantnag, J&K | Visuals of a destroyed house that allegedly belonged to a terrorist involved in the Pahalgam terror attack pic.twitter.com/hYav2gUpCC
— ANI (@ANI) April 25, 2025
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा ब्लॉक के गुरी गांव का निवासी आदिल गुरी उर्फ आदिल थोकर पहलगाम हमले में शामिल था. इन आतंकियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है और अनंतनाग पुलिस ने इनके बारे में किसी भी जानकारी के लिए बीस लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है. वहीं पुलवामा जिले के त्राल का निवासी शेख इस हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है.
आदिल थोकर पिछले साल जम्मू-कश्मीर में घुसा था चोरी-चुपके
2018 में अटारी-वाघा सीमा के जरिए वैध तरीके से पाकिस्तान जाने वाले आदिल थोकर ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर में गुप्त रूप से लौटने से पहले कथित तौर पर आतंकवादी ट्रेनिंग ली थी. खुफिया सूत्रों का कहना है कि उसने हाल ही में हुए हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए एक गाइड और रसद समन्वयक के रूप में काम किया था.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here